दीपक शर्मा
पन्ना १५ फरवरी ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पूरे प्रदेश मे विकास यात्रा निकाली जा रही है। जबकी चार वर्ष के दौरान सरकार द्वारा कोई भी विकास कार्य नही किया गया है। सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है, विकास नाम की कहीं कोई चीज नही है। लेकिन चुनावी वर्ष होने के चलते सरकारी खजाने को ठिकाने लगाने तथा प्रशासन तंत्र के माध्यम से पार्टी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
उक्त आरोप जनपद पंचायत शाहनगर के अध्यक्ष तथा युवा नेता आशीष खरे ने लगाते हुए कहा कि पूरे पवई विधानसभा मे कहीं भी विकास के कोई कार्य नही हुए शिक्षा स्वास्थ सडक बिजली पानी के लिए आम जनता परेशान है। कल्दा आदिवासी क्षेत्र मे लोग पानी पीने के लिए परेशान है। स्वास्थ केन्द्र मे एक भी डॉक्टर नही है। विद्यालयो मे शिक्षक नही है। 26 विद्यालयो मे मात्र 24 नियमित शिक्षक है। अतिथि शिक्षको के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहें है। मनरेगा की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढगई है, बिना, बिना कमीशन के कोई काम नही हो रहें है। आम जनता की शिकायतो पर वरिष्ट अधिकारी कोई कार्यवाही नही करते है। इस लिए यह विकास यात्रा नही निकास यात्रा चल रही है। मै कांग्रेस पार्टी का जनपद अध्यक्ष होने के कारण विकास यात्रा मे कहीं भी हम लोगो की फोटो नही लगाई जा रही है। किसी कार्यक्रम मे आंमंत्रित नही किया जाता है। जिले के अधिकारी भाजपा के एजेन्ट की तरह कार्य कर रहें है। जिसका जवाब आगामी विधानसभा मे इस सरकार को विदाई के रूप मे मिलेगा।