महावीर अग्रवाल
मंदसौर ६ मई ;अभी तक; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री हितानंद र्मा के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में मंदसौर जिले में त्रिदेव प्रशिक्षण सोशल मीडिया एवं आईटी कार्यशाला सभी मंडलों में निरंतर जारी है। इसी क्रम में भाजपा दक्षिण मण्डल का त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर गंगा गार्डन मन्दसौर पर सम्पन्न हुआ।

उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कार्यपद्धती और हमारा विचार विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि एक पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते समाज के सभी वर्गों की दृष्टि हम पर रहती है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत होकर हर जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्रयासरत रहे। हमारी पार्टी की एक अलग ही विशिष्ट कार्य पद्धति है। हम कार्यकर्ता आधारित पार्टी के सदस्य हैं। जबकि हम से विपरीत अन्य राजनीतिक दल परिवार आधारित राजनिति करते हैं। हमें उनकी इस परिवारवादी कार्य पद्धति को जनता के सामने उजागर करना चाहिये।
द्वितीय सत्र में हमारा व्यवहार विषय पर भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता हैं। हमें हमारे सार्वजनिक जीवन में सदैव सकारात्मक कार्य करते रहना चाहिए। हम जनता की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहकर हर स्तर पर उनकी सहायता करने हेतु लगे रहे। तृतीय सत्र भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया ने बूथ समिति के करणीय कार्य पर अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में हमें बूथ स्तर पर मजबूती से चुनाव लड़ना है। हमें हमारे बूथ पर पार्टी के पक्ष में 11% वोटों का इजाफा करना है, इसके लिए हमारे बूथ समिति के अध्यक्ष और पूरी टीम को उस बूथ पर रहने वाले प्रत्येक मतदाता से जीवंत संपर्क बनाना होगा।
समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ समिति को अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव रहकर उस बूथ पर निवास करने वाले मतदाताओं तक केंद्र की सरकार तथा प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। हमें ऐसे परिवारों को चिन्हित करना है जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया है। ऐसे मतदाताओं को हमारी पार्टी की विचारधारा से सक्रियता से जोड़ना है। वर्ग की भूमिका के बारे में भाजपा जिला महामंत्री श्री विजय अटवाल ने कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से अवगत कराया। वर्ग में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का व्रत भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री राजेश दीक्षित ने लिया। प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अजय आसेरी ने दिया। आईटी की जानकारी श्री दिनेश सोलंकी ने दी। इस अवसर पर मण्डल की सह प्रभारी श्रीमती प्रीति रोखले, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अनिल कियावत भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री नितिन ब्रिजवानी ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री अनिल कबाड़ी ने माना।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।