महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ६ अप्रैल ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर संगठन के निर्देशानुसार उत्तर मण्डल द्वारा महात्मा गांधी वार्ड रामटेकरी में बूथ स्तर पर भाजपा का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य वक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र परिहार व वार्ड प्रभारी भाजपा उत्तर मण्डल उपाध्यक्ष देवेन्द्र मरच्या मचांसीन थे। प्रारंभ में अतिथि द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् बूथ अध्यक्ष के निवास पर भाजपा का झंडा फहराया गया।
मुख्य वक्ता श्री परिहार ने कहा कि आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।
श्री मरच्या ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित कर दिया जिनसे हमें सीख लेना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा नेता कौशल्या स्व. प्रहलाद बंधवार, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल (कनु) घोड़ेला, समाजसेवी संजय वर्मा, अनिल सौलंकी, नरेन्द्र बंधवार, सुनिल सौलंकी, अंबालाल कुमावत (मुंडेल), बाबूलाल प्रजापति, निलेश (गोटी) कुमावत, जीतू कुमावत, पियुष कश्यप, चन्द्रपालसिंह पंवार, तापेश नागर, ईश्वर प्रजापति, आयुष इन्दौरा, प्रतीक डबकरा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कपिल मावर ने किया एवं आभार बूथ अध्यक्ष नंदकिशोर पोरवाल ने माना
Post your comments