अरुण त्रिपाठी
रतलाम ७ मई ;अभी तक; राजेश रांका नियुक्ति के पश्चात नगर विधायक कार्यालय पर जाकर पार्टी के कार्यकर्ता व मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों के साथ आदरणीय नगर विधायक चैतन्य कश्यप जी का पुष्प माला से स्वागत कर मनोयन पर आभार व्यक्त किया। विधायक ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर कर आगे काम करने पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री निर्मल कटारिया द्वारा भी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पोरवाल, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ,महामंत्री हेमंत राहोरी, दीनदयाल मंडल महामंत्री नंदकिशोर पवार ,हार्दिक मेहता ,मंडल के धर्मेंद्र व्यास, हितेश कामरेड ,संजीव कोठारी, सौरभ मेहता उपस्थित थे। उसके पश्चात जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एवं ऑटो एसोसिएशन ने राजेश रांका के एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनने के हर्ष व्यक्त कर स्वागत किया ।स्वागत अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष अजय गोखरू फेडरेशन पदाधिकारी, जयवंत कोठारी, संजीव कोठारी, प्रवीण लोढ़ा व ग्रुप के सुनील चपलोत, संजय मोदी ,विपिन पुंगलिया, मुकेश धाकड़, सुभाष सिंगावत ,शैलेंद्र चोपड़ा, विनोद कोचर, ऑटो गेरेज एसोसिएशन से दिलीप शर्मा, प्रहलाद पाटीदार, सुशील परिहार, नमन जैन ,महेश कटकानी , अजय अग्रवाल ने स्वागत किया के पश्चात श्रेयांश रांका ने सभी का आभार माना।