अरुण त्रिपाठी
रतलाम ३ जून ;अभी तक; 2 जून 2022 गुरुवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार के। सेवा व समर्पण। 8 साल पूर्ण होने पर प्रदेश निर्देशानुसार भाजपा मुखर्जी मंडल महिला मोर्चा के द्वारा कोरोना सेवको का तीन स्थानों पर सम्मान किया गया। प्रथम स्थान राज बाग कॉलोनी में कोराना सेवकों का सम्मान किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बजरंग पुरोहित व मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित रहे कार्यक्रम में स्वागत भाषण चेतना पाटीदार ने दिया स्वागत में दुपट्टा पहनाकर मोतियों की माला व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। यहां पर १८ लोगों का सम्मान किया गया । दूसरा स्थान मुखर्जी नगर शिव मंदिर के पास रखा गया इसमें मुख्य अतिथि पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा रहे। पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना काल में हम सब में भोगा है परिवार का कोई भी सदस्य एक दूसरे से मिल नहीं सकते थे उस समय समाज के कुछ कोरोना सेवक आगे आए और परिवार की चिंता नहीं करते हुए समाज की सेवा की। कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतना पाटीदार ने माना। यहां पर १३ लोगों का सम्मान किया गया।इसी तारतम्य में तीसरा स्थान। डोंगरे नगर रहा। यहां 24 कोरोनावायरस का सम्मान किया गया। श्रीमती अनीता कटारिया रही अनीता कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहां की सम्मान हमे हमारे कार्य से मिलता है। और कुछ समाज सेवक संकट की घड़ी में उतरे और समाज को नई दिशा दी। ऐसे व्यक्तियों का हम स्वागत अभिनंदन करते हुए मन में हर्ष व्याप्त हो रहा है कार्यक्रम के अंत में आभार महिला मोर्चा मुखर्जी मडल अध्यक्ष चेतना पाटीदार ने माना। कार्यक्रम में सपना दुबे,मंडल महामंत्री श्री धर्मेंद्र जी देवड़ा,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री वियज जी पाटीदार,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्री चेतन जी टांक, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राहुल रांका सुनीता श्रीवास्तव,मीना टांक, कृष्णा प्रजापत, दुर्गा पांचाल, दिव्या शर्मा, खुशबू अरोलिया,भाजपा नेता मंडल के सभी पदाधिकारी,सदस्य ,क्षेत्रवासी व कोरोना वालंटियर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।