भूतेश्वर महादेव में कल महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनेगा

6:04 pm or February 16, 2023
महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर १६ फरवरी ;अभी तक;  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को मनाया जावेगा। इस हेतु ट्रस्ट द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
                        महाशिवरात्रि के दिन मंदिर को विद्युत साज सज्जा एवं पुष्पों से सजाया जावेगा। भगवान भूतेश्वर महादेव के दर्शन हेतु पुरूष एवं महिलाओं की अलग-अलग कतार लगाने की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि शिवरात्रि पर्व के दिन सायं 8 बजे महाआरती के पश्चात् रात्रि को मंदिर मेें भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।
                      इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष उषा बेन, उपाध्यक्ष गोपाल गुरू, सचिव किशन शर्मा व ट्रस्ट के संचालकगण आदि ने भक्तजनों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भूतेश्वर महादेव के दर्शन का लाभ लेवे।