मन्दसौर माहेश्वरी महिला मण्डल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, अध्यक्ष मंजू जाखेटिया व सचिव राखी मण्डोवरा मनोनीत

6:05 pm or February 8, 2023
महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ८ फरवरी ;अभी तक;  मंदसौर माहेश्वरी महिला मण्डल के वर्ष 2023-25 के कार्यकाल हेतु चुनाव ‘‘रूद्राक्ष’’ माहेश्वरी भवन पर निर्विरोध सम्पन्न हुए।
                             चुनाव पर्यवेक्षक श्रीमती गीता झंवर व श्रीमती मणी मालू तथा चुनाव अधिकारी श्रीमती सुरेखा झंवर के उपस्थिति में महिला मण्डल की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष मंजू जाखेटिया, उपाध्यक्ष वंदना सोमानी व आभा सोमानी, सचिव राखी मण्डोवरा, कोषाध्यक्ष सुनीता बाहेती,  सहसचिव सीमा चिचानी व कमल काबरा, प्रचार मंत्री राज चिचानी व राधिका जाखेटिया, खेल मंत्री सोनल मण्डोवरा, राखी परवाल, रेणु गगरानी, संगठन मंत्री संध्या काबरा व सुरेखा झंवर, सांस्कृतिक मंत्री जया सोमानी व टीना मुंदड़ा, सहकोषाध्यक्ष (चाक चवरी) लाड़कुंवर मालू व अंजना मालू, स्वागत मंत्री मीनल मंडोवरा, शिखा चिचानी, संरक्षक शारदा लड्ढा, रेणुका सोमानी व निर्मला न्याती एवं परामर्शदाता संगीता मण्डोवरा और मणीबाला मालू का मनोनीत किया गया।
                                माहेश्वरी महिला मण्डल की सभी सदस्याओं ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को आगामी कार्यकाल के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।