महाविद्यालय में व्यंजनों की मेगा फूड इवंेट का आयोजन

5:53 pm or March 2, 2023
महावीर अग्रवाल 
मन्दसौर २ मार्च ;अभी तक;  राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मन्दसौर के गृह विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 02 मार्च 2023 को राज्य स्तरीय नेक प्रकोष्ठ एवं म.प्र. की अनोखी पहल श्री अन्न महोत्सव के अंतर्गत मोटे अनाज से बने व्यंजनों की मेगा फूड इवेंट का आयोजन किया गया।
                         इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. उषा अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा डॉ. एल.एन. शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए मोटे अनाज की महत्ता पर प्रकाष डाला। डॉ. उषा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से आपकी योग्यता का पता चलता है और इसे आप रोजगार के रूप में अपना सकते है। आजकल के फास्टफूड के समय में पोषण युक्त मोटे अनाज से बने व्यंजन का चलन प्रारंभ कर सकते है।
                               इस मेगा फूड इवेंट की आयोजक गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. रीतिबाला भोर ने मोटे अनाज की महत्ता पर प्रकाष डालते हुए कहा कि मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कुट्टु, मक्का, कोदो आदि विभिन्न प्रकार के खनिज लवण एवं विटामिन्स से भरपूर होते है। जिसकी आवष्यकता हमारे शरीर को होती है। मोटे अनाज में फाइबर भरपूर मात्रा में होते है जो पाचन को सरल बनाते है। अतः आज के इस फास्टफूड के दौर में हम इन मोटे अनाज से बने व्यंजन का उपयोग अपने दैनिक जीवन में भोजन के रूप में करना चाहिए ताकि शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त हो सके।
                             इस कार्यक्रम में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा मोटे अनाज से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजन जैसे – ज्वार की खिचड़ी, बाजरे के ढोकले, ज्वार का उपमा, बाजरे का दलिया, मक्के के ढोकले, मक्के के पकोड़े आदि व्यंजन का प्रस्तुतीकरण किया।
कार्यक्रम में डॉ. एस.पी. पंवार, डॉ. श्वेता चौहान, प्रो. योगेष सैनी, प्रो. उत्तम कुमावत तथा महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।