खंडवा ४ मई ;अभी तक; मायके में रह रही 40 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। महिला के सीने और पसली में पांच से छह वार किए गए। महिला का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ मिला।
घटना मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम गोल की है। यहां 40 वर्षीय गोदावरी बाई मोरे की हत्या निर्दयता पूर्वक की गयी हैं। माांधाता थाना न्रभारी ने बताया कि
श्री राठौड़ ने बताया कि े महिला के शव को देखा तो उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। सीने और पसली में चाकू या अन्य किसी धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। उन्होंने महिला के शव का े पोस्टमार्टम मंगलवार को ओेंकारेश्वर अस्पताल पहुंचाया।
टीआइ राठौर ने कहा कि उन्होने मृतका के घर का जायजा लिया। यहां कमरे में जहां महिला सो रही थी। वहां पर संघर्ष के निशान मिले हैं। अपनी जान बचाने के लिए महिला ने संघर्ष किया था। कमरे में खून के छींटे थे। इसके अलावा महिला के दोनों हथेलियों पर धारदार हथियार को पकड़ने के दौरान आई चोटों के निशान थे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने गोदावरी का शव मायके वालों को सौंपा है। उन्हरेने कहा कि
पुलिस द्वारा महिला के पति राकेश मोरे की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार को सिहाड़ा में राकेश नहीं था। शादी के कार्यक्रम में भी वह नजर नहीं आया। साथ ही घटना के बाद से उसका मोबाइल भी बंद है। गोदावरी की हत्या के बाद राकेश के अचानक लापता हो जाने से पुलिस का शक उस पर ओर अधिक गहरा गया है।
पति की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल अज्ञात आरोपित पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।