देवेश शर्मा
मुरैना 08 सितम्बर ;अभी तक; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुरैना जिले के जौरा आगमन के समय बरसते पानी में जौरा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्शिवराज सिंह चौहान ने बरसते पानी में जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के साथ ही उपस्थित जन समुदाय ने घोषणा का तालियां बजाकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि पंचायत अध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री से भेंट कर नगर परिषद को अपग्रेड कर नगर पालिका घोषित किए जाने की मांग की थी। आमसभा में स्वागत भाषण केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।
–