अरुण त्रिपाठी
रतलाम २० जुलाई ;अभी तक; शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने आमजन द्वारा दिए गए द्वारा फैसले का स्वागत करते हुए बताया है कि शहर कांग्रेस कमेटी नगर निगम चुनाव में आए जनमत का स्वागत करती है। कांग्रेस आप सभी मतदाताओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर करती है। पूर्व के चुनाव के मुकाबले कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है और पहले से ज्यादा वोट प्राप्त हुए। दुर्भाग्यवाश हम महापौर पद पर जीत हासिल नहीं कर सके। शहर के 15 वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। अन्य वार्डों में भी कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा।
कटारिया के अनुसार कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव एकजुटता के साथ लड़ा। शहर के मतदाताओं ने भी कांग्रेस को पर्याप्त समर्थन दिया बावजूद हम जीत से थोड़ी दूर रह गए। इसकी समीक्षा की जाएगी कि कहां कमी रह गई। कटारिया के अनुसार शहर के मतदाताओं ने महापौर प्रत्याशी मयंक जाट की सौमन्यता, सरलता और उनके मधुर व्यवहार को न सिर्फ पसंद किया बल्कि मतों के रूप में समर्थन भी व्यक्त किया। पूर्व के चुनाव के मुकाबले इस बार कांग्रेस और प्रतिद्वंद्वी के मतों में बहुत कम अंतर रहना इस बात की पुष्टि करता है। इसके लिए उन्होंने सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कटारिया ने शहर की जनता को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस हमेशा जनहित की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी इसी तरह हर मोर्चे पर उसके साथ खड़ी रहेगी। जनता के हितों पर कुठाराघात को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर विकास को लेकर जारी कांग्रेस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए नगर परिषद में पार्टी अपने पार्षदों के माध्यम से निरंतर आवाज उठाई जाएगी और सदन में सशक्ति विपक्ष की भूमिका निभाएगी। कटारिया ने नगर सरकार में चुनकर पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।