महावीर अग्रवाल
मंदसौर २२ मई ;अभी तक; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त जी शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानन्द ज शर्मा के निर्देश पर आज जिला भाजपा कार्यसमिति की आवश्यक बैठक भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एंव सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग, मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक कैलाश चावला, चंदरसिंह सिसौदिया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना, राजेश दीक्षित, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर के आतिथ्य में मंदसौर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने की।

जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि हमें बहुत जल्द 2023 के विधानसभा चुनाव एंव 2024 के लोकसभा चुनाव में कमर कस कर उतरना है। हम सब भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता होने के नाते विगत विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव के बाद से ही आने वाले चुनावों की निरंतर तैयारी में लगे रहते है। आज केंद्र में भाजपा की सरकार के 09 वर्ष पूर्ण हो रहे और मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के 19 वर्ष पूर्ण हो रहे है। हमें हमारी इन दोनो सरकार द्वारा किये गये कार्यों से शत प्रतिशत संतुष्ट होकर आने वाले चुनाव में जनता के बीच जाना होगा। प्राय देखने में आता है की हम खुद ही कभी-कभी अपनी सरकारों का पक्ष ठीक ढंग से नहीं ले पाते है। हम हमारे पूर्ण हुए कार्यो की प्रशंसा करने से बचते है और शेष रह चुके कार्यो की ही चर्चा कर बेवजह की आलोचना करने में लग जाते है। आज जनता भी मोदी जी और शिवराज जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकर उनका लाभ उठा रही है, तो ऐसी स्थिति में हम सब पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पवित्र मन से जनता के बीच जाना चाहिए।
जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय