महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २० नवंबर ;अभी तक; दशपुर जागृति संगठन महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन 151 दीपक जलाकर प्रतिमा स्थल पहुंचकर मनाया। इस अवसर पर युवा संगठन के सदस्य मुकेश नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को चलाने वाले आज के कई राजनेता खुद भ्रष्टाचारी एवं बलात्कारी हैं ऐसे देश के अंदर लक्ष्मीबाई की जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब इनको हम सत्ता से बाहर करेंगे। इनको वोट बिल्कुल ना दें जो हमारे देश के अंदर महान क्रांतिकारियों के बलिदान को भ्रष्टाचार के धन से पोषित करते हैं कई सांसदों, विधायकों के ऊपर बलात्कार की केस भी सही चल रहे हैं। ऐसे देश में सख्त कानून की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अजीजुल्लाह खान खालिद ने कहा भारत का स्वर्णिम युग आने वाला है संपूर्ण राष्ट्र के अंदर धर्म जाति पर अब कुछ भी नहीं चलेगा। चरित्र को प्रधानता दी जाएगी, शीघ्र देश के अंदर देश के भ्रष्ट मंत्रियों की संपत्ति की जांच होगी उस समय का हम इंतजार कर रहे है।ं इस अवसर पर मंजू परमार ने कहा दुनिया के देशों में केवल भारत एक ऐसा देश है जहां बहनों को दूसरे स्तर पर रखा जाता है और किसी भी क्षेत्र में हमारी बहने सुरक्षित नहीं है चाहे वह धार्मिक हो वह राजनीति हो या किसी कार्य क्षेत्र में हो। सभी और बहनों की हालत अच्छी नहीं है हमारी बहनों को लक्ष्मीबाई बनाना है लेकिन परिवार हीरोइन बनाने में मॉडल बनाने में अपने बच्चों को ज्यादा विश्वास रखते हैं और अपने मुंह की खा रहे हैं।
इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष हरिनारायण टेलर ने कहा कि दशपुर जागृति संगठन देश का वह संगठन बनेगा जो सही आईना दिखाएगा। मंचांे पर लच्छेदार भाषणों से अब कोई भी आपको इज्जत नहीं देगा। भ्रष्टाचारियों को बलात्कारियों को यह संगठन आने वाले समय में उसकी औकात दिखाएगा। भारत के अंदर महान क्रांतिकारियों की आत्मा की आवाज पुकार-पुकार कर कह रही है। हमारी आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब देश के अंदर जिस प्रकार का देश हम चाहते थे वैसा देश हमें आज देखने को नहीं मिलता। संगठन के अरूण गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा आज नगर की प्रत्येक व्यक्ति के मुख से एक ही बात निकल रही है धर्म और जाति आधारित बात ना करें देशभक्ति की बात करें यह संगठन की ताकत का ही कमाल है। संगठन ने लक्ष्मीबाई चौराहा से शुरुआत कर चंद्रशेखर आजाद, उधम सिंह चौराहा निर्मित करवाया। अब हमारी बारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्थापित करने की है। हमारे साथ जो चलेंगे हम उनको विश्वास दिलाते हैं देशभक्ति का राष्ट्र जागरण का कार्य हमारे संगठन से पूरा मिलेगा। संगठन के महेश शर्मा ने मेरा रंग दे बसंती चोला और खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी गीत की आवाज में पूरा सदन को जोशीला बना दिया। संगठन के सचिव आशीष बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा हमारा सीना गर्व से ऊंचा हो जाता है जब हम इन महान क्रांतिकारी की प्रतिमाओं को देखते हैं यह प्रतिमा जीता जागता संदेश देती है शौर्य का हमेशा सम्मान प्रथम रहा है और युगो युगो तक रहेगा। संगठन के संयोजक सत्येंद्र सिंह सोम ने अपने उद्बोधन में कहा दशपुर जागृति संगठन की विचारधारा हम संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं प्रत्येक गांव तहसील जिला देश स्तर पर हमारी आवाज को पहुंचाएंगे। बहुत जल्दी हम देश के अंदर प्रत्येक सैनिकों के लिए उनके निजी ग्राम में एक शहीद पार्क की स्थापना के साथ ही आजादी के महानायक को की एक प्रतिमा प्रत्येक गांव में लगाने का संकल्प संगठन लेता है।संगठन की गतिविधि से प्रभावित होकर श्याम गौड़ ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा मुझे बड़ी खुशी है यह देश का ऐसा संगठन बनने जा रहा है आजादी के महानायक को के लिए देश में एक भी संगठन कार्य नहीं कर रहा है ।यह देश का पहला संगठन है जय जानकारी सत्येंद्र सिंह सोम ने दी। लक्ष्मी बाई की जयंती मनाना तब सार्थक होगी जब जो भी विधायक एवं सांसद भ्रष्टाचारी, बलात्कारी अपराधी है उनको हटाया जाए-मुकेश नागर
मन्दसौर। दशपुर जागृति संगठन महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन 151 दीपक जलाकर प्रतिमा स्थल पहुंचकर मनाया। इस अवसर पर युवा संगठन के सदस्य मुकेश नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को चलाने वाले आज के कई राजनेता खुद भ्रष्टाचारी एवं बलात्कारी हैं ऐसे देश के अंदर लक्ष्मीबाई की जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब इनको हम सत्ता से बाहर करेंगे। इनको वोट बिल्कुल ना दें जो हमारे देश के अंदर महान क्रांतिकारियों के बलिदान को भ्रष्टाचार के धन से पोषित करते हैं कई सांसदों, विधायकों के ऊपर बलात्कार की केस भी सही चल रहे हैं। ऐसे देश में सख्त कानून की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अजीजुल्लाह खान खालिद ने कहा भारत का स्वर्णिम युग आने वाला है संपूर्ण राष्ट्र के अंदर धर्म जाति पर अब कुछ भी नहीं चलेगा। चरित्र को प्रधानता दी जाएगी, शीघ्र देश के अंदर देश के भ्रष्ट मंत्रियों की संपत्ति की जांच होगी उस समय का हम इंतजार कर रहे है।ं इस अवसर पर मंजू परमार ने कहा दुनिया के देशों में केवल भारत एक ऐसा देश है जहां बहनों को दूसरे स्तर पर रखा जाता है और किसी भी क्षेत्र में हमारी बहने सुरक्षित नहीं है चाहे वह धार्मिक हो वह राजनीति हो या किसी कार्य क्षेत्र में हो। सभी और बहनों की हालत अच्छी नहीं है हमारी बहनों को लक्ष्मीबाई बनाना है लेकिन परिवार हीरोइन बनाने में मॉडल बनाने में अपने बच्चों को ज्यादा विश्वास रखते हैं और अपने मुंह की खा रहे हैं।
इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष हरिनारायण टेलर ने कहा कि दशपुर जागृति संगठन देश का वह संगठन बनेगा जो सही आईना दिखाएगा। मंचांे पर लच्छेदार भाषणों से अब कोई भी आपको इज्जत नहीं देगा। भ्रष्टाचारियों को बलात्कारियों को यह संगठन आने वाले समय में उसकी औकात दिखाएगा। भारत के अंदर महान क्रांतिकारियों की आत्मा की आवाज पुकार-पुकार कर कह रही है। हमारी आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब देश के अंदर जिस प्रकार का देश हम चाहते थे वैसा देश हमें आज देखने को नहीं मिलता। संगठन के अरूण गौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा आज नगर की प्रत्येक व्यक्ति के मुख से एक ही बात निकल रही है धर्म और जाति आधारित बात ना करें देशभक्ति की बात करें यह संगठन की ताकत का ही कमाल है। संगठन ने लक्ष्मीबाई चौराहा से शुरुआत कर चंद्रशेखर आजाद, उधम सिंह चौराहा निर्मित करवाया। अब हमारी बारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को स्थापित करने की है। हमारे साथ जो चलेंगे हम उनको विश्वास दिलाते हैं देशभक्ति का राष्ट्र जागरण का कार्य हमारे संगठन से पूरा मिलेगा। संगठन के महेश शर्मा ने मेरा रंग दे बसंती चोला और खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी गीत की आवाज में पूरा सदन को जोशीला बना दिया। संगठन के सचिव आशीष बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा हमारा सीना गर्व से ऊंचा हो जाता है जब हम इन महान क्रांतिकारी की प्रतिमाओं को देखते हैं यह प्रतिमा जीता जागता संदेश देती है शौर्य का हमेशा सम्मान प्रथम रहा है और युगो युगो तक रहेगा। संगठन के संयोजक सत्येंद्र सिंह सोम ने अपने उद्बोधन में कहा दशपुर जागृति संगठन की विचारधारा हम संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं प्रत्येक गांव तहसील जिला देश स्तर पर हमारी आवाज को पहुंचाएंगे। बहुत जल्दी हम देश के अंदर प्रत्येक सैनिकों के लिए उनके निजी ग्राम में एक शहीद पार्क की स्थापना के साथ ही आजादी के महानायक को की एक प्रतिमा प्रत्येक गांव में लगाने का संकल्प संगठन लेता है।संगठन की गतिविधि से प्रभावित होकर श्याम गौड़ ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा मुझे बड़ी खुशी है यह देश का ऐसा संगठन बनने जा रहा है आजादी के महानायक को के लिए देश में एक भी संगठन कार्य नहीं कर रहा है ।यह देश का पहला संगठन है जय जानकारी सत्येंद्र सिंह सोम ने दी।
Post your comments