प्रदेश

महावीर इंटरनेशनल ने संस्था सदस्यों को मतदान करने की शपथ दिलाई

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १४ अप्रैल ;अभी तक;  मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महावीर इंटरनेशनल संस्था ने संस्था सदस्यों को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।
                                जोन अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संस्था द्वारा हर रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर संस्था द्वारा नवीन सदस्यों का स्वागत भी किया।
                     शपथ संस्था सदस्य वीर  राजेश नामदेव ने दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष  सीए आयुष जैन ने किया व आभार अरुण अग्रवाल ने माना। छायाकार पवन सोनी और ऋषभ फाफरिया ने किया।
                          कार्यक्रम में जॉन कोषाध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मनसुखलाल मारवाड़ी, गुणवान सिंह  कोठारी, विपिन कोठीफोड़ा, उपाध्यक्ष प्रतीक पोखरना, कोषाध्यक्ष भागचंद खंडेलवाल, सहसचिव विकास गोदावत, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद कुदार, अनिल खाबिया,मनीष जैन, नवीन छिंगावत हर्षित डांगी,कपिल चोरडिया, धीरज अग्रवाल, यश चौधरी, ऋषि मित्तल, अपूर्व डोसी, योगेश भट्ट, पंकज मित्तल और संस्था के वीर एवं वीरा सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी प्रोजेक्ट चेयरमैन भावेश बक्शी और संजय गर्ग ने दी।

Related Articles

Back to top button