लायंस क्लब मंदसौर द्वारा मेनपुरिया में हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 110 रोगी हुए लाभान्वित

6:36 pm or May 2, 2023

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २ मई ;अभी तक;  लायंस क्लब मंदसौर तथा स्थानीय श्रीराम सेवा समिति मेनपुरिया के सौजन्य से ग्राम पंचायत भवन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 110 रोगियों का परीक्षण कर चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। शिविर में मंदसौर नगर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम चेलावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति मानावत ने अपनी सेवाएं दी।
                               इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल ने कहा कि हम भारत माता के सपूत है गांव भारत में बसता है, आज इस छोटे से गांव मेनपुरिया में श्री राम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया जो हर गांव के लिये प्रेरणादायी है। शिविर जब सफल होता है जब स्थानीय व्यक्तियों की सहभागिता हो। हृदय रोगों से मृत्यु दर बढ़ रही है। इसलिये 40 वर्ष के बाद हमें नियमित परीक्षण कराते रहना चाहिये।
                            विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ने कहा कि इस पवित्र पावन धरती पर सेवा का यह पुण्य कार्य निश्चित ही सफल होगा। आज हम सब सेवा प्रकल्प में इकट्ठे हुए है। निश्चित ही इसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। इस धरती से ऊर्जा मिलती है क्योंकि यहां पुण्यात्माओं की समाधि एवं निवास स्थान है।
                          डॉ. शुभम चेलावत ने कहा कि हृदय रोग को समय से पहचान कर इसकी चिकित्सा लेना हृदय रोग से बचा सकता है। इसके कुछ सामान्य लक्षण है जैसे सांस फूलना, धड़कन बढ़ जाना, पैरो में सूजन आना, बाई तरफ दर्द होना। इन लक्षणों को टालना नहीं चाहिये।
                             डॉ. प्रीति मानावत ने कहा कि बिमारियों के प्रति जागरूक रहे, समय पर परीक्षण करावे, ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। सेवा समिति के सदस्यों ने अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत किया। स्वागत भाषण लायन अध्यक्ष सुनील विजयवर्गीय ने दिया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन सचिव नेमकुमार गांधी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. अशोक सौलंकी, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सीए विकास भण्डारी, डॉ. देवेन्द्र पुराणिक, सुभाष बग्गा, शैलेन्द्र चौरड़िया, संदीप गुप्ता, रिजन चेयरपर्सन लोकेन्द्र धाकड़, पंकज पोरवाल, विजय  सुराणा, विवेक माथुर आदि उपस्थित थे।

Post your comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *