महावीर अग्रवाल
मन्दसौर १३ फरवरी ;अभी तक; वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जैन समाज को संगठित होने की आवश्यकता है, हम विघटित है इसलिये अपनी बातों एवं मांगों को पुरजोर तरीके से नहीं रख पा रहे है। इसलिये हम सब एक होने में लग जाए और समाज में जो विकृतियां दिखाई दे उन्हें भी दूर करे।
उक्त विचार श्री दिगंबर जैन सोश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्री कीर्ति पांड्या ने बण्डीजी के बाग में कहे। आपने जैन संगठन को मजबूत बनाने के दिशा निर्देश दिये तथा कहा कि ग्रुप की 350 से भी अधिक शाखाओं के 36000 सदस्य अपनी सामाजिक एवं धार्मिक परमार्थिक गतिविधियों को संचालित कर रहे है।
स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री दिगंबर जैन सोश्यल ग्रुप सीनियर सिटीजन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत जैन बंडी ने कहा कि जीवन में धन कमाना ही मानव का लक्ष्य नहीं होना चाहिए, धन के साथ-साथ धार्मिक, परमार्थिक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवाओं की और भी अग्रसर होना चाहिये। पीड़ित एवं जरूरतमंदो की सेवा एवं गौ सेवा ही परम सेवा है। आपने बताया की वर्ष 2023 मंें प्रत्येक दिगंबर जैन मंदिरजी मंे भक्ताम्बर पाठ, नवकार मंत्र के पाठ किए जाएंगे इसके साथ-साथ धार्मिक एवं पर्यटन स्थल की यात्राए की जावेगी, ग्रुप के माध्यम से शैक्षणिक सामग्री, स्कूल ड्रेस एवं प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करने के प्रोजेक्ट भी किये जाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी विशेष शिविर आयोजित कर योग एवं ध्यान जैसे शिविर भी लगाए जाएंगे।
विशेष अतिथि उज्जैन रिज़न की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सोगानी ने पूर्व सचिव के वार्षिक प्रतिवेदन पर मंदसौर सीनियर सिटीजन ग्रुप के द्वारा आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए बताया की यह ग्रुप हमे यंग ग्रुप लगता है। शपथ विधि अधिकारी फेडरेशन के अतिरिक्त महाससचिव श्री जम्बू जैन धवल ने ग्रुप के नवीन सदस्यों एवं सत्र 2023 के सभी पदाधिकारियों तथा संचालक मण्डल को शपथ दिलाई एवं फेडरेशन के कार्याे की जानकारी देते हुये बताया की श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप देश ही नहीं विदेशों मे भी अपनी एक विशेष पहचान बनाए हुये है।
प्रारम्भ में अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भगवान पार्श्वनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। मंगलाचरण एवं स्वागत गीत उषा पाटनी, स्नेहलता बड़जात्या व राजकुमारी जैन ने किया। अतिथियों का पुष्पहार द्वारा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार गोधा संरक्षक शांतिलाल बड़जात्या, राजेंद्र कियावत, सुधीर जैन, दीपक भूता, परामर्शदाता जितेंद्र दोशी, कोमलप्रकाश जैन पंछी, अध्यक्ष अजीत जैन बंडी, सचिव विनोद सिंहल, सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजमल गर्ग, ग्रुप के निवृत्तमान अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अशोक बड़जात्या, उपाध्यक्ष महावीर कोटड़िया, मानमल जैन, कोषाध्यक्ष अशोक दोशी, सहसचिव सुरेश कागला, सह कोषाध्यक्ष अभय मांदावत, प्रवक्ता ललित दोशी, संचालक पं. अरविंद जैन, चंद्रकुमार कियावत, अरविंद मिंडा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान सकल जैन समाज, हुमड़ जैन समाज, सकल दिगम्बर जैन समाज, नाकोड़ा पार्श्वनाथ श्री संघ, महावीर इंटरनेशनल, अभिनंदन दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, जैन सोश्यल गु्रप मेन, पद्मावती नगर श्रीसंघ, दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप मेन, इंटक, गांधी स्मारक ट्रस्ट, स्नेहवृत्त अग्रवाल समाज, डाक कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने सीनियर सीटिजन ग्रुप के नवीन पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन महावीर कोटडिया, कोमल प्रकाश पंछी ने किया। आभार सचिव विनोद सिंहल ने माना।