विकास यात्रा में 18 दिनों में अब तक 638 लोकार्पण और 337 भूमिपूजन के कार्य हुए

8:01 pm or February 23, 2023
आशुतोष पुरोहित
खरगोन 23 फरवरी ;अभी तक;  जिले की छः विस क्षेत्रों में 5 फरवरी से विकास यात्राएं निकाली जा रही है। विकास यात्रा के दौरान सरकारी अमले व जनप्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों को प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी सहित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित रहे हितग्राहियों के विकास यात्राओं में आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जिले में 5 फरवरी से प्रारंभ हुई विकास यात्राओं में जिले की छः विस क्षेत्रों में 18 दिनों में बुधवार तक 50 करोड़ 69 लाख रूपये के 638 लोकार्पण और 46 करोड़ 47 लाख के 337 भूमिपूजन के कार्य किए गए है। वहीं अब तक विकास यात्राओं में 23605 आवेदन प्राप्त किए गए हैं उनमें से 11156 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।
बुधवार को जिले के विस क्षेत्रों में विकास यात्राओं के दौरान 83 लाख रूपये के 11 लोकार्पण और 80 लाख रूपये के 12 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं। इनमें खरगोन विस क्षेत्र में 66 लाख के 8 लोकार्पण ओर 42 लाख रुपये के 5 भूमिपूजन के कार्य शामिल है। इसी प्रकार बड़वाह विधानसभा में 17 लाख रूपये के 3 लोकार्पण और 4 लाख रूपये से 1 भूमिपूजन का कार्य हुआ है। वहीं विकास यात्राओं के दौरान इन विस क्षेत्रों में कुल 699 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 14 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।