वैनगंगा नदी पर बने ढूटी बांध में पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत

5:43 pm or January 27, 2023
आनंद ताम्रकार
बालाघाट 27 जनवरी ;अभी तक; जिले के लालबर्रा तहसील मुख्यालय के अंतर्गत वैनगंगा नदी पर बने ढूटी बांध में कल 26 जनवरी पिकनिक मनाने गए एक युवक की डुबने से मौत हो गई वह अपने 7 साथियों के साथ बांध देखने और पिकनिक मनाने पहुंचा था।
कल शाम को शव की तलाश किये जाने पर शव का बरामद नहीं हो पाया था जिसकी लाश आज प्रात 8 बजे बांध पर पाई गई।
                           कल 4 बजे हुए इस हादसे की पुलिस को 108 डायल कर सूचना दी गई थी जिस पर गोताखोरों ने युवक की तलाश की।
मृतक का नाम कमलेश पिता सुरेश चैधरी उम्र 25 वर्ष ग्राम परसोडी कुलपा तहसील लांजी बताया गया है।
                          पुलिस थाना लामता के उपनिरीक्षक संदीप दीक्षित ने बताया की शव प्राप्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।