शकुंतला बैरागी मोदी फैंस ग्रुप महिला मंडल की नगर अध्यक्ष नियुक्त

6:36 pm or April 28, 2023

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २८ अप्रैल ;अभी तक;  नरेंद्र मोदी फेन्स ग्रुप की जिलाध्यक्ष पूजा सेन की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद दग्धी द्वारा मोदी फैंस ग्रुप की महिला मंडल के नगर अध्यक्ष पद पर शकुंतला बैरागी को मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, उषा कुमावत, जया सेन, अरुणा अग्रेषा सहित सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी।

                        अपने मनोनयन पर शकुंतला बैरागी ने कहा कि संगठन उन्हें जो भी कार्य सौपेगा उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूर्ण करुँगी।