शबरी सम्मेलन से लौट रही 2 बसें दुर्घटना ग्रस्त : 3 की मौत : 50 से अधिक यात्री घायल

11:38 pm or February 24, 2023
विजय सीधी से
सीधी, 24 फरवरी ;अभी तक;  राष्ट्रीय राजमार्ग 39  के मोहनिया टनल के पास  तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 2 बसे पलट गई हैं।  बसों में सतना में देश के गृहमंत्री अमित शाह के शबरी सम्मेलन से वापस आ रहे आदिवासी सवार थे। दुर्घटना टनल के बाहर चुरहट थाना क्षेत्र में रात 8 बजे की बताई जा रही है।
                                         पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने दुर्घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 50 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।  आज सतना जिले में आयोजित शबरी सम्मेलन से सीधी आ रहे यात्रियों की दो बसों को ट्रक ने टक्कर मार दी है, जिसके कारण यात्री बसें बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।  घायलों को प्रशासन की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी लाया जा रहा है।
                                       कलेक्टर साकेत मालवीय एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव घटना स्थल पर खुद राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। घटना को दृष्टिगत रखते हुए जनहानि की संख्या बढ़ सकती है।