महावीर अग्रवाल
मंदसौर १३ मई ;अभी तक; कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की नफरत की राजनिति पर कांग्रेस की विकासवादी दृष्टीकोण को समर्थन देकर प्रचंड विजय बनाने पर शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा गांधी चौराहा मंदसौर पर भव्य आतिशबाजी कर हर्ष प्रकट किया। कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली के राजनैतिक उपयोग के बावजुद कांग्रेेस के प्रति भारी समर्थन देने पर कांग्रेस परिवार द्वारा बालाजी स्वरूप के साथ नृत्य करते हुये नेहरू बस स्टेण्ड स्थित बालाजी मंदिर पर आतिशबाजी करते हुये प्रसादी का वितरण किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील, पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर, जिला कांग्रेस संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी, युवा काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सोमिल नाहटा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि श्री मनजीतसिंह टूटेजा, सहित बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनो ने कर्नाटक विजय को ऐतिहासिक बताते हुये इसे परिवर्तन की शुरूआत बताया। इस दौरान कांग्रेसजनो ने गांधी चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
