शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे परिवार की कार कंटेनर से टकराई,एक की मौत 4 घायल

3:11 pm or February 10, 2023
दीपक कांकर
रायसेन 10 फरवरी ;अभी तक;  शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे परिवार की कार कंटेनर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।
                                  जानकारी के अनुसार, रायसेन के बाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात 2 बजे नर्मदापुरम के बांसवाड़ा से रायसेन जिले के बाड़ी में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए एक परिवार की कार वापस लौटते समय बाड़ी थाना क्षेत्र के बकतरा रोड के पास ग्राम नारदखेड़ा के बीच कंटेनर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार जयराम साहू (50) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बाड़ी पुलिस द्वारा 108 के पायलट पवन यादव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने की मदद से घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया यहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल के एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया है।