एस पी वर्मा
सिंगरौली ११ मई ;अभी तक; प्रदेश में तीन तरह के भाजपाई हैं , शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा और नाराज भाजपा। शिवराज भाजपा में दलालों व भ्रष्ट ठेकेदार सक्रिय हैं, तो महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में महाराज पोषित मंत्री भूखे शेरो की तरह खुलेआम दलाली व लूट मचाए हैं। इन दो भाजपाइयों के कृत्य से एक तीसरा भाजपा जिसे नाराज भाजपा कहते हैं। जिसमे जन संघ व पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता आते हैं। जिनकी पार्टी में कोई सुनने वाला नहीं है।

भाजपा ने पंचायतों का किया सरकारीकरण

एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव, होगी जीत कमलनाथ होंगे सीएम
पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम ने कहा की काग्रेस ही कांग्रेस को हराती रही है। इसका प्रमुख कारण कार्यकर्ताओ में एकजुटता की कमी रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं है हमारे सभी पधाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हैं और पूरी ताकत से चुनाव लडेंगे और प्रदेश सहित जिले में की अधिकांश सीटे जीतेंगे। श्री सिंह ने कहा की कमलनाथ जी ने उन्हे कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर समीक्षा करने के लिए भेजा है। अपने सीएम बनने के सवाल पर कहा की उनको सीएम नही बनना है बल्कि कमलनाथ जी सीएम होंगे। कांग्रेस से बगावत कर 2018 में कांग्रेस पार्टी को हरवाने वाले वर्तमान शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह को टिकट देने के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा की टिकट देने का निर्णय हाई कमान के हाथ में है रही बात बागी की तो गलती सुधारने का मौका सबको मिलना चाहिए। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा की कांग्रेस पार्टी की एक विश्वस टीम सर्वे में लगी है उन्ही के रिपोर्ट के आधार पर टिकट मिलेगा।
प्रदेश सचिव ने किया जोरदार स्वागत
कार्यकर्ता समीक्षा दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने अपनें हजारों समर्थकों सहित बैंडवाजे के साथ सर्किट हाउस माजन मोड़ में जोरदार स्वागत किया। इसीक्रम में लखनलाल शाह व राम शिरोमणि ने बिलौजी में अलग स्थानों पर जोरदार स्वागत किया।