शौच करने गई महिला बलात्कार का शिकार

6:50 pm or January 26, 2023

मयंक शर्मा

खंडवा २६ जनवरी ;अभी तक;  जिले के  पिपलोद थाना क्षेत्र में  शौच करने गई एक महिला बलात्कार का शिकार हो गई। पिपलौद पुलिस े ं रिपोर्ट के बाद आरोपी की तलाश कर रही है।

एएसपी सीमा अलावा ने बताया कि पिपलोद थाना पुलिस को पीडिता महिला ने कहा कि वह अपने घर के पीछे शौच करने गई थी। तभी आरोपी गोलू पिता सुरेश कोरकु निवासी गुड़ी आया  और उसने पकड़ लिया। जबरदस्ती बलात्कार किया। शोर करने पर आरोपी ने अपा्रकृतिक कृत्य भी किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

एएसपी ने कहाकि  घटना 24 जनवरी की है। घटना की रिपोर्ट पर बुधवार को आरोपी गोलू के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ने उसके घर और संभावित जगहों पर दबिश दी है।