दीपक शर्मा
पन्ना, 16 सितम्बर अभीतक
मप्र कर्मचारी कांग्रेस संगठन के द्वारा श्रीमती उमा शुक्ला को जिला शिक्षा केन्द्र की विभागीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उमा शुक्ला नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास गुनौर में सहायक वार्डन के पद पर पदस्थ हैं। उनकी यह नियुक्ति मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिलाध्यक्ष पन्ना एवं संगठन के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष एस. पी.राय द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए की गई साथ ही उन्हें यह निर्देश भी दिए गए कि वे तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए विभागीय कार्यकारिणी का गठन कर जिला निकाय को अवगत कराएं। श्रीमती उमा शुक्ला को मप्र कर्मचारी कांग्रेस संघ की जिला शिक्षा केन्द्र की विभागीय समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले के कर्मचारीयो ने प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी राय का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।