दीपक शर्मा
पन्ना १५ फरवरी ;अभी तक; पन्ना ब्रजपुर मार्ग लक्ष्मीपुर ग्राम श्री राम चरण पादुका न्यास स्थली में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार दिनांक 15 फरवरी को कथा व्यास ओम नारायण तिवारी प्रयागराज ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कथा व्यास श्री तिवारी ने कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार से माया मोह गायब हो जाएगा और मनुष्य का मन भगवान के चरणो मे ही लग जायेगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता। इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित लोगों ने गीत गाकर एव नाच कर खुशियां मनाई।