महावीर अग्रवाल
मंदसौर एक मार्च ;अभी तक; भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रदेश के समस्त संगठनात्मक जिलों में बूथ विस्तारक अभियान 2.0 प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर की बूथ विस्तारक अभियान 2.0 कार्ययोजना की बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में शुभकामना रिसोर्ट मंदसौर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने की। बैठक के प्रारंभ में भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। बैठक में मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्षों द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव उज्जैन संभागीय संगठन प्रभारी आलोक शर्मा ने कहा की अब समय आ गया है की हम सब जिम्मेदार पदाधिकारीगण एंव बूथ प्रबंधन टोली अपनी शत प्रतिशत क्षमता के साथ अपने-अपने बूथों पर सक्रिय हो जायें। बूथ सशक्तिकरण के बाद अब हम शक्ति केन्द्र पर अपना ध्यान केंद्रित करने जा रहे है। जिसके लिए पार्टी संगठन रचना अनुसार शक्ति केन्द्र पर पंच परमेश्वर टोली का गठन किया जा रहा है। इस टोली में कुल छः सदस्य होंगे जिसमें एक महिला सदस्य अनिवार्य है। मंदसौर जिले में पूर्व में सम्पन्न हुई बूथ विस्तारक अभियान 1 में जिला भाजपा ने आप सभी के सहयोग से जिले के सभी 1142 बूथों पर त्रिदेव कार्य को सम्पन्न करवाया था। जिसके लिए में आपकी पूरी टीम को साधुवाद देता हुॅ। आने वाली बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में भी आप सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन का कार्य करे। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में मंडल प्रभारियों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है, उन्हे निरंतर अपने प्रभार वाले मंडल में प्रवास करते हुए शक्ति केन्द्र तथा बूथ पर मंडल अध्यक्ष के साथ सामंजस्य बिठाते हुए कार्य करते रहना होगा। साथ ही साथ आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को भी समय सीमा में पूर्ण कर राशि एंव कट्टे भाजपा कार्यालय को जमा कराने होगे। मंडल प्रभारियों को अपने सभी संगठनात्मक प्रवास की रिपोर्टींग जिला कार्यालय को करते रहना होगी। मंदसौर जिला भाजपा के तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमि रहा है। कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली जिम्मेदारी के पूर्व कार्यकर्ताओं की क्षमताओं और आचरण का अध्ययन किया जाता है। इस परीक्षा में पास होने पर ही आप सभी को ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। समस्त मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडलो की आवश्यक बैठक 4 से 6 मार्च तक सम्पन्न करे। बैठक में मंडल अध्यक्ष महामंत्री आईटी संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, हितग्राही प्रभारी अर्थात पंचपरमेश्वर टोली को बुलाना है। इस बैठक में पूर्व में बनाए गए बूथ त्रिदेव के कार्यों की समीक्षा भी करना है। इस बैठक में 11 और 12 मार्च को बूथ पर भेजे जाने वाले अल्पकालीन विस्तारकों का चयन करना है। 13 और 14 मार्च को शक्ति केन्द्र टोली बैठक एंव करणीय कार्याे पर चर्चा करना है। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 महाअभियान रूप में 14 मार्च से 21 मार्च तक जिले के सभी मंडलों में चलाया जाना सुनिश्चित किया गया है। 26 मार्च को मन की बात कार्यक्रम जिले के सभी बूथों पर सुनना सुनिश्चित किया जाये। कार्यक्रम पश्चात इसकी समीक्षा भी की जावे। आने वाले 06 अप्रेल को जिले के हर बूथ पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाना सुनिश्चित करे। कुल मिलाकर मंदसौर जिले का प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता चाहे वह छोटा हो या बड़ा आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारीयों में अभी से जुट जावें। हम सभी को अपने-अपने बूथो पर भाजपा के पक्ष में 51 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त करना है। मुझे पुरी उम्मीद है की मंदसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी हमेशा की तरह विधानसभा चुनाव एंव लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहरायेगी।
आईटी विभाग के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने संगठन एप्प के बारे में जानकारी देते हुए कहा की आने वाले समय में बूथ पर होने वाले समस्त करणीय कार्य की जानकारी फोटो से साथ संगठन एप्प पर भी अपलोड करना अनिवार्य है। आप सभी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता अपने मोबाइल में संगठन एप्प डाउनलोड कर लेवें। कार्यक्रमों की जानकारी संगठन एप्प पर डेटा इन्ट्री करते ही भाजपा प्रदेश कार्यालय एंव राष्ट्रीय कार्यालय आपके बूथ पर सम्पन्न हुए कार्यक्रमो की जानकारी प्राप्त कर लेता है।
अतिथि मार्गदर्शन के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया स्वागत भाषण देते हुए बूथ विस्तारक अभियान 2.0 की कार्ययोजना से संभाग प्रभारी श्री आलोक शर्मा को अवगत करवाया। आजीवन सहयोग निधि में प्रदेश भाजपा द्वारा दिये गये लक्ष्य से अवगत करवा कर मंदसौर जिले में आजीवन सहयोग निधि प्रगति की जानकारी दी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव उज्जैन संभाग प्रभारी आलोक शर्मा जी को विश्वास दिलाया की आपके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर का एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर मजबूती से कार्य करेगा और भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनायेगा। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया एंव आभार जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने माना। उक्त बैठक में भाजपा मंडल प्रभारीगण राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, शिवराजसिंह राणा, संजय मुरडीया, हितेश शुक्ला, राजु चावला, राजकुमार गुप्ता, अजय तिवारी, नरेन्द्र पाटीदार, कृष्णपालसिंह शक्तावत, विनय धनगर, हिम्मत डांगी, पारस मावर, श्यामसिंह चौहान, जगदीश परमार, दिलीप गुप्ता, चन्द्रशेखर मंडलोई, मंडल अध्यक्षगण सौदानसिंह गुर्जर, अभिषेक मांदलिया, उमरावसिंह चौहान, राजमल सुरावत, ओमप्रकाश परमार, लालसिंह देवड़ा, भारतसिंह डांगी, जीवन शर्मा, सांमतसिंह शक्तावत, जितेन्द्र जाट, राजेन्द्रसिंह परिहार, विकास सुराणा, ईश्वरसिंह पंवार, अरविन्द सारस्वत, अजय आसेरी सहित मंडल की बूथ प्रबंधन की मंडल टोली, मन की बात के मंडल प्रभारीगण उपस्थित थे।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।