सकल जैन समाज के कीमती चुने गए अध्यक्ष

7:11 pm or March 17, 2023

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १७ मार्च ;अभी तक;  सकल जैन समाज मंदसौर के आगामी वर्ष 23-24 के लिए श्री प्रदीप कीमती अध्यक्ष , श्री नरेन्द्र मेहता कार्यकारी अध्यक्ष और श्री अशोक मारू उप संयोजक चुने गए।
                         चुने गए नए पदाधिकारियों को सभी ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए आपके कार्यकाल में समाज नई ऊंचाइयों को छुएगा ऐसी अपेक्षा की गई है। नवीन पदाधिकारियों के साथ खड़े है सकल जैन समाज के संयोजक श्री सुरेन्द्र लोढ़ा व जैन समाज के श्री विनोद मेहता ।