महावीर अग्रवाल
मंदसौर 19 मार्च अभीतक । भिन्न-भिन्न रंग और गुलाल जिस प्रकार होली में एकाकार हो जाते हैं उसी तरह भारतीय समाज होली के त्यौहार पर अंतर्मन की सारी कटुता मिटाकर अपने भिन्न-भिन्न विचारों को इस दिन एकरूपता प्रदान कर देते हैं
उक्त विचार सकल ब्राह्मण महिला मंडल के द्वारा आयोजित परशुराम वाटिका मंदसौर में अध्यक्ष श्रीमती बिन्दु चन्द्रे ने व्यक्त करते हुए कहा कि रंग और गुलाल के माध्यम से इस तरह का आदान प्रदान करना ही फाग महोत्सव होता है!
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, सुधा शुक्ला, सचिव नीता चौबे, एवं संगीता नागर, अंजना शर्मा ,मंजू शर्मा, किरण गौड पल्लवी नागदा, संगीता चनसौरिया, शकुंतला नागर चंद्रकला शर्मा, कौशल्या शर्मा, मिताली जोशी, कल्पना शर्मा, अनीता व्यास, पूजा शुक्ला, निशा सारस्वत; संगीता जोशी, सीमा पाठक, प्रमिला शर्मा, एवं सीमा तिवारी इत्यादि महिलाओं ने भागीदारी की
Post your comments