महावीर अग्रवाल
मंदसौर १४ सितम्बर ;अभी तक; कांग्रेस व अपराधियों का लगता है चोली दामन का साथ है तभी तो पिछले दिनों सतना में हुई नाबालिग लड़की के साथ लव जिहाद की घटना को अंजाम देने वाला वहां का कांग्रेस का पदाधिकारी निकला। उक्त घटना पर अभी तक कमलनाथ व उनकी कांग्रेस ने कोई एक्शन नही लिया। इससे प्रतीत होता है कि कही न कही कांग्रेस ऐसी मानसिकता वाले अपराधियों के साथ है व इनको संरक्षण दे रही है। नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर लव जिहाद की इस घटना के खिलाफ आज युवा मोर्चा जिला मंदसौर द्वारा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा मन्दसौर के जिला महामंत्री मिथुन वप्ता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व मध्यप्रदेश के सतना में कांग्रेस का पदाधिकारी जिसका असली नाम मोहम्मद अली अंसारी था, पर उसके द्वारा अपना नाम बदलकर समीर सिंह रख लिया व एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका कई दिनों तक यौन शोषण करता रहा।उस नाबालिग लड़की को पता तब चला जब मोहम्मद अंसारी उस नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने वाला था।उसके बाद पुलिस में शिकायत पर पुरी घटना का पता चला।और बड़ी बात तब सामने आई कि ये मोहम्मद अंसारी सतना कांग्रेस पार्टी का जिम्मेदार पदाधिकारी निकला।इतनी बड़ी घटना के बाद भी कांग्रेस व उसके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जो कि छोटी छोटी घटना पर सरकार पर आरोप लगाते रहते थे, उनसे इस लव जेहादी को निष्कासित करना तो दूर इस घटना पर दो शब्द नही निकले।उक्त घटना से पूरे समाज मे काफी आक्रोश है।हर कोई ऐसे आरोपी की निंदा कर रहा है परंतु कांग्रेस ऐसे आरोपी को लगता है पनाह देना चाहती है।
उक्त घटना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की चुप्पी पर आक्रोशित है।जिसको लेकर आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया जिसके अंतर्गत आज मंदसौर के गांधी चौराहे पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भी नारेबाजी कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया।व ऐसे आरोपियों को पनाह देने का विरोध किया।इस अवसर पर भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अजय आसेरी,युवा मोर्चा दक्षिण मंडल अध्यक्ष नितिन ब्रिजवानी,उत्तर मंडल अध्यक्ष महेंद्र परिहार,जिला आईटी प्रभारी आशीष गुप्ता,जिला कार्यकारिणी सदस्य रामगोपाल शर्मा,जिला कार्यलय मंत्री विजय परिहार,उत्तर मंडल मंत्री अंशुल जैन,इमरान खान,नितिन सोनी,विक्रम सम्राट,अरुण भावसार,आदित्य मारोठिया,जयेश पुरोहित,गौरव मराठा,प्रफुल्ल शर्मा सहित अनेको कार्यकता उपस्थित थे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नीलेश शुक्ला ने दी।
Post your comments