समाजवादी पार्टी पन्ना जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

9:54 pm or February 17, 2023

दीपक शर्मा

पन्ना १७ फरवरी ;अभी तक; समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय छत्रसाल पार्क में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह के मुख्य अतिथि में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दशरथ यादव पहलवान ने की बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में सतना जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव सतीश दुबे, देवेंद्र सिंह लोधी नगर अध्यक्ष हरिराम लखेरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल सिंह मरकाम मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समूचे प्रदेश में ताकत के साथ चुनावी शंखनाद का आगाज करेगी, समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक बूथ 10 यूथ बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आवाहन किया, समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन विरोधी नीतियों महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ आर पार का संघर्ष कर तानाशाह सरकार को तख्तापलट करने का आह्वान किया।

                              बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल के हाथों गुनौर पार्षद गुलाब बाई यादव, धीरज कुमार खरे रिटायर्ड रीडर, राम किशोर गुप्ता रिटायर्ड एएसआई, आरबी शर्मा रिटायर्ड एसबीआई प्रबंधक, ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक मे अनेक लोग उपस्थित रहे। जिसमे प्रमुख रूप से कुंदन सिंह बुंदेला महिपाल सिंह प्रवीण कुमार यादव, रिंकू यादव युवजन सभा जिला अध्यक्ष, मनीष यादव राम किशोर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष पन्ना भगवानदास यादव, जानकी प्रसाद पटेल अभिषेक यादव धीरू यादव अर्जुन यादव भारत यादव देवी सिंह यादव रंजन यादव, कमलेश सिंह यादव बसंत अहिरवार, वैदेही शरण यादव वीरेंद्र यादव सहित सैकड़ों की तादाद में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।