मयंक शर्मा
खंडवा २१ अक्टूबर ;अभी तक; जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्रात रामपुर पुत्रवधु ने साडी का फंदा बनाकर अपनी सास को जिदा फांसी दे दी। फंदे से गला घोटने से 50 वर्षीय वृद्धा सुुमनबाई पति लखन तंवर की मौत हो गयी।
30 सितम्बर रात के इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को तीन हफते लग गये। मृतका की बहू छायाबाई को पिपलौद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सास-बहू के बीच विवाद होते रहते थे। बात इतनी बढ़ गई कि बहू ने अपनी सास सुमनबाई का गला उसी की साड़ी से घोंट दिया। मृतका सुमनबाई को बहू छायाबाई का व्यवहार पसंद नहीं था। जब यह बात पुलिस को पता चली तो इस बिंदु पर जांच केन्द्रित की गई। आरोपी छायाबाई से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को गुमराह किया। छाया नं अपने पति, देवर व गांव के अन्य लोगों पर हत्या का संदेह जताया। पुलिस ने घटना के समय इन लोगों की मोबाइल लोकेशन निकाली तो मृतका के आसपास नजर नहीं आई। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया वह उस दिन गांव में मौजूद ही नहीं थे।
संदेह के बादल बहू की ओर इशारा करने लगे। जांच में बहू को संदेही मानकर परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर छाया बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ में वह टूट गयी और उसने सास की हत्या करना कुबूल किया। आरोपी पुत्रवधु छाया के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
Post your comments