सीएम हेल्पलाइन नजरअंदाज करने पर एक एक हजार की होगी पेनल्टी

7:46 pm or February 27, 2023
प्रदीप सेठिया
बड़वाह २७ फरवरी ;अभी तक;  खरगोन जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा आज सोमवार समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में काफी सख्त दिखाई दिए उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो अधिकारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों को नजरअंदाज करते हैं और वह अगले लेवल तक पहुंच जाती है नान अटेंडेंट करने वाले विभागों पर कार्रवाई कर एक एक हजार की पेनल्टी लगाई जाएगी
 आदतन शिकायतकर्ता ऊपर भी कार्रवाई
                              खरगोन जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने आज सोमवार समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गलत मंशा से आदतन लोगों की शिकायत कर उन्हें परेशान करने वाले लोगों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जावे
हर हालत में 12 करोड़ की बकाया वसूली की जावे
                            खरगोन जिला कलेक्टर ने आज सोमवार बैठक में सख्त लहजे में राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर हालत में गोडाउन व बड़े भवनों पर बकाया राजस्व की ₹12 करोड़ की राशि वसूल की जावे अन्यथा  कुर्की की जावे और 2 दिन में बकाया सूची प्रस्तुत की जावे
 सीएम हेल्पलाइन में अधिकारियों को हुई पेनल्टी से एकत्रित राशि रेड क्रॉस सोसाइटी में जमा होगी