प्रदेश

मंदसौर नगर का ट्रैफिक खतरनाक हो गया है- चन्द्रे यमराज की तरह दौड़ रहे हैं ट्रैक्टर और ट्रॉले

महावीर अग्रवाल 
   मंदसौर ५ जून ;अभी तक;    मंदसौर नगर का ट्रैफिक अत्यंत ही अस्त-व्यस्त हो गया है यातायात पुलिस की कमी कहें या निष्क्रियता। इस दिशा में ऐसा लगता है जैसे उन्होंने सोचना बंद कर दिया है नगर में दौड़ती हुई तेज मोटरसाइकिले नाबालिक बच्चों के द्वारा दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों का संचालन, अति बुजुर्ग व्यक्ति भी बाजार में गाड़ियां देकर निकल रहे हैं जिनके लाइसेंस भी रद्द हो गए हैं जिन्हें आंखों से दिखता भी नहीं है वे गाड़ियां चला रहे हैं लेकिन  दुर्भाग्य है कि यह सब पुलिस प्रशासन की जांच के दायरे से यह बाहर है।
                     उक्त विचार व्यक्त करते हुए शिक्षाविद रमेशचन्द्र चन्द्रे ने कहा कि प्रतिदिन 3-4 ट्रैफिक पुलिस सर्किट हाउस के आगे पंचमुखी बालाजी के समस्त चेकिंग में लगे रहते हैं नगर में ट्रैफिक पुलिस के दर्शन नहीं होते यदि एसपी साहब के संज्ञान में कोई बात आ जाती है उस समय जगह-जगह पुलिस नाकाबंदी करना शुरू कर देती है।
                        प्रतिदिन नगर में दुर्घटनाएं हो रही है किसी की टांग टूट रही है किसका माथा फूट रहा है। रोड क्रॉस करने में कठिनाई आ रही है खासकर राम टेकरी चौराहा, कंट्रोल रूम चौराहा, बीपीएल चौराहा, उधम सिंह चौराहा, और गांधी चौराहा पर ट्रैफिक कंट्रोल की सख्त आवश्यकता है। कुछ जगहों पर जेबरा क्रॉसिंग बनाकर भी कंट्रोल किया जा सकता है किंतु दुर्भाग्य है कि पुलिस प्रशासन इस दिशा में सुस्त दिखाई देता है।
                           श्री चन्द्रे ने यह भी कहा कि यातायात सप्ताह के दौरान पुलिस जिस तरह की सक्रियता दिखाती है वह सक्रियता प्रतिदिन 7 घंटे भी दिखा दे तो ट्रैफिक समस्या हल हो सकती है श्री चन्द्रे  ने कहां है कि हमने सुना है  पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया अत्यंत तेजतर्रार एसपी हैं तो फिर उनके कार्यकाल में ढीलापन क्यों प्रकट हो रहा है।
                           शहर के सभी राजनेता जो कांग्रेस भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं वह भी इस दिशा में चेतना शून्य दिखाई दे रहे हैं नगर में अनेक नेताओं की शह के कारण जगह जगह हाथ ठेले, तथा अनेक स्थानों पर अवैध वाहन स्टैंड बने हुए हैं जिसके कारण आम आदमी का पैदल चलना भी दुभर हो गया है इस दिशा में ध्यान दिया जाना चाहिए ।

Related Articles

Back to top button