प्रदेश

महेश्वर में अहिल्या लोक निर्माण के लिए 1 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 2 अगस्त ;अभी तक;  महेश्वर प्रमुख पर्यटक स्थल में शुमार है ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां कई धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है। जहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने में आते हैं।
                              महेश्वर नर्मदा नदी के तट पर स्थित अहिल्या लोक निर्माण व सामुदायिक सुविधा का विकास कार्य कराने के लिए कलेक्टर व खनिज प्रतिष्ठान अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह वर्मा ने डीएमएफ मद से 1 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।
                                ज्ञात हो कि 24 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित राज्य खनिज निधि समिति की बैठक में अहिल्या लोक के निर्माण कार्य कराने का निर्णय लिया गया था।

Related Articles

Back to top button