प्रदेश

पर्यावरण मित्र श्री अशोक धनोतिया सम्मानित

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ६ जून ;अभी तक;  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में डाइट मंदसौर के सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री अशोक धनोतिया को उनके पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, भूमि संरक्षण हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री दिलीप यादव द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
                           उल्लेखनीय है कि श्री अशोक धनोतिया विगत कई वर्षों से डाइट परिसर एवं नगर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु स्वयं कार्य करते हैं और जन जागरण करते हैं। डाइट मंदसौर का परिसर उनके पर्यावरण संरक्षण हेतु किए गए स्वप्रयत्नों, प्रयासों, प्रयोगों का जीवन्त उदाहरण है। डाइट परिसर में चालीस प्रजाति के लगभग एक हजार पेड़, पौधे है। पूर्ण परिसर प्लास्टिक एवं गाजर घास मुक्त क्षेत्र है। स्वच्छता हेतु नगर पालिका द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। पूरे परिसर में पत्तियों एवं जैविक कचरे को जलाया या फेंका नहीं जाता है बल्कि खाद के रूप में उपयोग किया जाता है।
                        उनके सम्मान के अवसर पर जिले के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। डाइट मंदसौर के प्राचार्य डॉ प्रमोद सेठिया, फैकल्टी एवं छात्राध्यापकों ने उन्हें बधाइयां दी।

Related Articles

Back to top button