प्रदेश

ओंकारेश्वर महेश्वर बन गया गुजरातियों की आस्था का केंद्र

प्रदीप सेठिया
बड़वाह १९ नवंबर ;अभी तक; निमाड़ क्षेत्र में नर्मदा किनारे प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर क्षेत्र एवं ऐतिहासिक पर्यटक नगरी महेश्वर में इन दीनों  गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है।
                            यात्रा पर आए विकास जैन बताया की बड़वाह धामनोद राजमार्ग तथा इंदौर इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का इन दोनों जबरदस्त दबाव है वाहनों की  लाइन निरंतर अटूट चल रही है ओंकारेश्वर आकर उज्जैन की ओर यात्री अपने वाहनों से निरंतर जा रहे हैं।
                                बता दें कि दीपावली से ज्ञान पंचमी तक गुजरात में लोग अपना व्यवसाय बंद रखकर तीर्थ दर्शन एवं घूमने के लिए निकलते हैं नर्मदा स्नान प्रेमी उमेश गोखरू ने बताया कि क्षेत्र के होटल ढाबों का भी जबरदस्त व्यापार चल रहा है यह श्रद्धालुओं की आस्था तथा घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों का केंद्र इन दोनों बना हुआ है

Related Articles

Back to top button