प्रदेश

ईश्वर के पास जाऊंगा तब भी मन्दसौर को नही भूलूंगा ;जीतू पटवारी

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २४ अप्रैल ;अभी तक;  में मन्दसौर को तो ईश्वर के पास जाऊंगा तब भी नही भूलूंगा। पुरानी एक घटना को लेकर उनकी आंख पर पड़े निशान को लेकर पूर्व मंत्री श्री जीतू पटवारी ने यह बात मन्दसौर में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान अधिकार सभा को सम्बोधन इन्ही विचारों के साथ किया।
                        उन्होंने अपने सम्बोधन में उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि विधानसभा में किसानों की आय दुगनी करने का उसने ही विरोध किया था।उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज जिस किसान के पास 15 बीघा जमीन है वह भी केवल घर चला सकता है। महंगाई की मार सब पर पड़ी है । जब तक किसान की जेब मे पैसा नही होगा तो व्यापारी की दुकान कैसे चलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों की गेहूं का मूल्य 3 हजार रु क्विंटल करने की मांग मानना पड़ेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि जो विधायक यह बात करता है उसे चाय पिलाओ और जो नही करता है उससे बात मत करो। उन्होंने कहा कि जब जनता सवाल करती गए तो जनप्रतिनिधि भी सुधरते है।
प्रधानमंत्री के लिए श्री पटवारी ने कहा कि जब आपका अडानी अम्बानी से कोई सम्बंध नही है तो मना करो।
                                सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री कुणाल चौधरी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह झूठ की राजनीति करने वाले लोग है।ये लुटेरों की सरकार हो चुकी है। विद्युत मंडल के लिए कहा कि ये डकैत हो चुका है। विधायक हर्ष गहलोत ने कहा कि देश किसानों पर आधारित है।किसान इस देश को चलाता है।आज कोई मुसीबत में है तो किसान है। विधायक दिलीप गुर्जर ने कहा कि हमारे हिसाब से किसानों की आय दुगनी नही बल्कि और कम हो गई है। मोदीजी आए तो किसानों की जेब से गायब हो गया।
पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मन मोहनसिंह की सरकार ने देश मे किसानों का 72 हजार करोड़ रु का कर्ज माफ किया था। देश मे पंचायती राज के बाद गांव गांव में हमारा प्रतिनिधित्व है।उन्होंने आरोप लगाया कि देश मे सूट बूट की सरकार कारपोरेट घरानों से कम व आम लोगो से अधिक टेक्स ले रही है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आज मनरेगा में पैसा कम खर्च हो रहा है।देश मे गरीबी भुखमरी कम नही हुई है। इसमें 116 देशों में भारत 100 वे नम्बर पर गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने कहा कि देश मे 8 लाख किसानों को सम्मान निधि वापस करना पड़ी। प्रदेश में किसान हितेषी सरकार नही है।
सभा को पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा ,पूर्व विधायक नव कृष्ण पाटिल, नंदकिशोर पटेल , राजेश रघुवंशी, प्रकाश रातड़िया, महेंद्र सिंह गुर5,श्यामलाल जोकचन्द ,परशुराम सिसोदिया आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन इष्टा भाचावत ने किया।

 

Related Articles

Back to top button