प्रदेश

मोटरसाइकिल चालक पर अचानक पेड़ गिरा, घटनास्थल पर ही मृत्यु

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  १९ अप्रैल ;अभी तक;  मन्दसौर में आज अचानक एक ह्रदय विदारक घटित हुई घटना में पशुपतिनाथ मंदिर के निकट खिलचिपुरा रोड़ पर अचानक एक पेड़ के एक मोटरसाइकिल चालक पर गिर जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति जो की उस मोटरसाइकिल चालक के पीछे  मोटरसाइकिल पर 10 वर्षीय पुत्र को बिठाकर चल रहा था जिसमे उसका पुत्र घायल हो गया।
                                         घटना के जांच अधिकारी नई आबादी मन्दसौर थाने के विकास दिवान जी ने बताया कि आज खिलचिपुरा तोड़ पर एक पेड़ के अचानक एक मोटरसाइकिल चालक रईस अंसारी पिता अब्दुल जब्बार अंसारी 49 निवासी मोमिन मोहल्ला खिलचिपुरा पर एक पेड़ अचानक गिर जाने से सर में लगने से उसकी मृत्यु हो गई।उन्होंने बताया कि उसी समय एक अन्य मोटरसाइकिल पर नाहरू अपने 10 वर्षीय पुत्र तोशिफ को बिठाकर निकल रहा था कि वह भी चपेट में आ गया और उसका पुत्र घायल हो गया जिसका चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
                                विकास दीवानजी ने बताया कि घटना के आसपास पेड़ जले हुए थे। इससे इस पेड़ की जड़े कमजोर हो गई होगी जिससे यह गिर गया होगा जिसकी जांच कर रहे है। इस घटना की भी जांच की जा रही है कि आसपास खेत मे क्या आग जलाई गई थी जिससे पेड़ की जड़ें भी जल गई थी। जांच के बाद पता चल सकेगा कि पेड अचानक गिरा कैसे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button