प्रदेश

भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम – मनजीतसिंह टूटेजा

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ५ मार्च ;अभी तक;  मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत क्या हो गई है इस गंभीर विषय का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंदसौर के ग्राम रूण्डी के प्रकाश बंजारा (35) ने न्याय नहीं मिलने के कारण बेटी सुमन (13) और बेटे विशाल (10) के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दुख की बात यह है कि इस हृदय विदारक घटना के बाद भी दोषीयों पर कोई विशेष कार्यवाही नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने भी सिर्फ एक ट्वीट करके इतिश्री करली। उक्त बात कहते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनजीतसिंह टूटेजा ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षा के माहौल में जी रही है। बडे शहर हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र कही पर भी भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

श्री टूटेजा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में बदमाशों ने महिला को चैराहे पर निर्वस्त्र कर पीटा. पुलिस ने मामले में कोई खास एक्शन नहीं लिया। बदमाश हर दिन महिला को तंग करते रहे। महिला का पति न्याय के लिए भटकता रहा, सुनवाई नहीं हुई। अंत में महिला के पति ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। यह स्थिति हमारे कानून व्यवस्था की। दिल दहलाने वाली ये घटना पूरे समाज के लिए कलंक है। साथ ही यह बताता है कि मध्य प्रदेश में जंगलराज कायम है।

श्री टूटेजा ने कहा कि मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ – साथ गृहमंत्री भी है लेकिन वे इस मामले मे पूरी तरह फैल रहे हैं उनके गृह संभाग में इतना बडा मामला हो जाने के बाद भी पुलिस द्वारा द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर बडा प्रश्न चिन्ह खडा करता है।

आपने कहा कि आज न्याय न मिलने के कारण एक मजबूर पिता और पति को ऐसा हृदय विदारक कदम उठाना पडा यह हमारे लिए शर्मिन्दगी की बात है। मेरा मप्र के डीजीपी से मांग है कि कानून व्यवस्था में सुधार लायें एवं दोषीयों पर सख्त कार्यवाही करें।

Related Articles

Back to top button