प्रदेश

नपा द्वारा जीरो वेस्ट ईवेंट – सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  ११ मार्च ;अभी तक;  स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन निर्देशानुसार जीरो वेस्ट ईवेंट – सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे निकाय के सफाई मित्रो का मजदुर कल्याण समिति मध्यप्रदेश द्वारा सफाई मित्रों का सम्मान किया जाना रहा |
                                        मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, , भाजपा सहकारिता पकोष्ट प्रदेश सहयोजक श्री मदनलाल राठौर, , श्री मदनलाल जी राठौर, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष श्री अरविन्द सारस्वत, नपा लोक सभा सांसद  पर्तिनिधी श्री कपिल भंडारी  सभापति दीपमाला मकवाना,स्वच्छता ब्राण्डएम्बेसेडर श्री रामेश्वर मकवाना और श्री राजाराम तंवर, मजदुर कल्याण समिति मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री करन सिंह परिहार द्वारा समस्त सफाईमित्रों को पुष्पमाला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | निकाय द्वारा यह जीरो वेस्ट पद्धति अंतर्गत किया गया जिसमें सिंगल प्लास्टिक पॉलिथिन का उपयोग नही किया गया | पुष्प माला,नाश्ते के लिए डिस्पोजेबल प्लेट्स व पानी पिने के लिए स्टील के बर्तन का उपयोग किया गया | कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात सभी सामग्री को पोसेस्सिंग हेतु MRF प्लांट ओर कम्पोस्ट प्लांट भेजा गया |
                                   इस कार्यक्रम में मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं भाजपा नेता श्री मदनलाल राठौर ने भी अपने विचार रखे कार्यकम में  सभापति दीपमाला मकवाना,स्वच्छता ब्राण्डएम्बेसेडर श्री रामेश्वर मकवाना और श्री राजाराम जी तंवर, ,श्री कपिल जी भंडारी,श्री करण सिंह परिहार, गोवर्धनलाल हाड़ा,श्री बापूलाल गुर्जर,श्रीमती कविता चौहान,श्री सुनील सिखवाल,श्री अजय जी शर्मा,श्री सौरभ काला,एलाईड टीम,समस्त सफाई दरोगागण, एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button