प्रदेश

मोदी महाकाल के सामने झुकता हैं या फिर जनता जनार्दन के क्योंकि जनता भगवान स्वरूप है ;मोदी  

आनंद ताम्रकार

बालाघाट ९ अप्रैल ;अभी तक; मध्यप्रदेश के बालाघाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब तक मेरी सरकार ने जो बिकास किए है वो तो दीपावली में फुलझड़ी जलाने जैसे है अभी तो बिकास के राकेट को और भी ऊंचाई तक ले जाना है।  मोदी ने कहा की अभी तो ट्रेलर मात्र है भारत को नए मुकाम तक लेजाना है।  उन्होंने कहा की मोदी मौज मस्ती करने पैदा नही हुआ उसे जनता की सेवा करना है श्री मोदी ने स्वयं को भगवान श्री महाकाल का भक्त होने की बात कहते हुए कहा की मोदी महाकाल के सामने झुकता हैं या फिर जनता जनार्दन के उनके लिए जनता भगवान स्वरूप है

                                बालाघाट में जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा की यहां तो जनता का सैलाब नहीं हर तरफ केसरिया सागर जैसा नजारा है।  सभा में माता बहनों की उपस्थिती को बहनों का प्यार निरूपित करते हुए कहा की आगामी चार जून को मप्र में चुनाव के क्या परिणाम आने वाले है जनता ने विधानसभा चुनाव में तो कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया था।
                            प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लोग भाजपा से नही लड़ रहे है वो तो एक दूसरे से ही आपस में ही लड़ रहे है उन्होंने जनता को नवबर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा बालाघाट की धरती नारीशक्ति की पराक्रम का प्रतीक है उन्होंने ने रानीदुर्गा वती और अवंति बाई के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा की मैं उन्हें नमन करता हूं।
                                श्री मोदी ने कहा की 2024 का लोकसभा चुनाव 21 सदी का निर्णायक चुनाव है ये चुनाव नए भारत के निर्माण के लिए मिशन है तथा देश को नवीन ऊर्जा देने बाला चुनाव है मोदी ने कहा की विदेशों में भारत का डंका बज रहा है जिस के कारण हर देशवासी का सम्मान बढ़ रहा हैं उन्होंने कहा की हमारी सरकार ने देश के हर गांव को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सुविधा दे रही है उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश का कायाकल्प कर रही है बालाघाट गोंदिया वारासिवनी को हाइवे से जोड़ा जा रहा है वारासिवनी में बनाई जाने वाली हथकरघा की साडीयों को gi टैग दे कर बनारस की साडीयों जैसी प्रसिद्धि दिलाई जायगी।
                            उन्होंने जिले के रामपायली में राम मंदिर को रामलला जैसे मंदिर बनाकर उसका बिकास किया जाएगा उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार ने समाज के पिछड़ा वर्ग को सम्मान दिया जबकि पिछली सरकारो ने बनछित रखा था उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने 70 लाख घरों में नलों की सुविधा पहुंचाई हैं 80 लाख किसानों को सम्मानिधि दी है तथा 1 करोड से ज्यादा आदिवासियों को वन अधिकार के पट्टे प्रदान किए गए है कांग्रेस मोदी को रोकना चाहती है उन्हे धमकी दी जा रही है लेकिन मोदी के लिए भारत ही उनका परिवार है और वे देश सेवा के लिए समर्पित हैं वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं उन्होंने ने उपस्थित जनता से निवेदन किया कि भारती पाराधी को बालाघाट से तथा फग्गन सिंह कुलस्ते को मंडला से रिकॉर्ड मतो से विजय बनाए

Related Articles

Back to top button