प्रदेश

पीजी कॉलेज में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई गई

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ११ अप्रैल ;अभी तक;  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ. एल. एन. शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती के अवसर पर दिनांक 11.04.2023 को “महात्मा ज्योतिबा फुले का व्यक्तित्व व कृतित्व” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन, दीप दीपन और महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य प्रदान करते हुए संस्था प्राचार्य डॉ.एल. एन. शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले समाज सुधारक, स्त्री शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने समाज सुधार  के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया।

                                  कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार सोहनी ने “महात्मा ज्योतिबा फुले व्यक्तिव व कृतित्व” विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके जीवन के संघर्ष को बताते हुए कहा कि उन्होंने दलितोद्धार, समाज सुधार, स्त्री शिक्षा, भ्रूण हत्या निवारण, विधवा विवाह, बाल विवाह निषेध, सती प्रथा आदि विषयों पर कार्य करते समाज सुधार का कार्य किया। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने स्त्री शिक्षा के लिए सर्वप्रथम अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले को पढ़ाकर और उन्हें शिक्षिका बनाकर स्त्री शिक्षा के लिए कार्य किया। ऐसे महान विभूति को उनके जन्म जयंती पर याद करके उन्हें शत शत वंदन, अभिनंदन करते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक  अर्पित परमार एवं आभार कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो प्रो. अनिल कुमार आर्य ने माना ।

                                      इस अवसर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. वी. पी. तिवारी, डॉ. आर. सी. डाड, डॉ. टी.के. झाला, डॉ. एस.के.तिवारी, जिला संगठक डॉ. के. आर. सूर्यवंशी, प्रो. दशरथ आर्य, डॉ. गोरा मुवेल समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक और एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button