प्रदेश

बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से दोपहर ३ बजे तक बालाघाट, कटंगी और वारासिवनी में शाम 6 बजे तक मतदान

आनंद ताम्रकार
बालाघाट १६ नवंबर ;अभी तक;  लोकतंत्र के महापर्व की तैयारियॉं पूर्ण होने के पश्चात गुरुवार को मतदान दल अपने अपने केंद्रो तक पहुंच चुके है। जिले की 6 विधानसभाओं में से 3 विधानसभाओं बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और बालाघाट, कटंगी, वारासिवनी में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
                                 गुरुवार को स्थानीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से सभी 6 विधानसभाओं की 1675 मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान सामग्री वितरण में सबसे पहले लांजी विधानसभा का स्ट्रांमग रूम राजनैतिक प्रतिनिधियों आरओ और उप‍ जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में खोला गया। इसके बाद अन्य विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम खुलने के पश्चात 7:30 बजे तक मतदान दलों के पास मतदान सामग्री पहुंचने लगी। सभी विधानसभा सामग्री प्राप्ति स्थल पर डाक मतपत्र के लिये भी सुविधा केंद्र स्थापित किये गए थे।
                                मतदान सामग्री वितरण का जायजा लेते हुये कलेक्ट्र व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ ने मतदान दलों के साथ सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्थाओं पर नजरे बनाये रखते हुये संबंधित आरओ को निर्देशित किया। डीईओ डॉ. मिश्रा ने मतदान दल कर्मियों को महाविद्यालय के सामने बनाये गए कंट्रोल रूम से संबोधित करते हुये शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों ने समय पर मतदान सामग्री प्राप्त हो तथा उन्हे बस तक पहुंचने मंथ कोई असुविधा न हो इसका पुरा ध्यान रखते हुये अलग अलग नोडल अधिकारी बनाये गये थे।
मतदान प्रक्रिया में भी महिला कर्मियों की होगी अहम भूमिका
                                          विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत महिला मतदान कर्मियों की भी मतदान केंद्रो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आयोग के निर्देशानुसार 6 विधानसभाओं में 18 पिंक मतदान केंद्र बनाये गए है जिन पर पीठासीन अधिकारियों से लेकर मतदान अधिकारी-1-2 व 3 पुरा अमला महिलाओं का होगा। यहां तक कि इन पर सुरक्षा कर्मी भी महिला ही होगी। इनके सहयोग के लिये एक पुरूष कर्मचारी यानी मास्टर ट्रेनर को रखा जायेगा। जिले के कुछ ऐसे मतदान केंद्र है जहां पर मतदान अधिकारी-2 और मतदान अधिकारी-3 के रूप में महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मानव संसाधन नोडल अधिकारी श्री राहुल नायक ने जानकारी देते हुये बताया कि पिंक मतदान केंद्रो के अलावा कुछ ऐसे मतदान केंद्र भी है जिनकी सूची आरओ के माध्य म से मांगी गई है। उनके द्वारा ऐसे मतदान केंद्रो की सूची दी गई जहां बेहतर व्यवस्थाएं महिलाओं के लिहाज से सुनिश्चित हो सकती है। ऐसे मतदान केंद्रो पर पी-2 और पी-3 के रूप में महिला कर्मियों को नियुक्त  किया गया है। जिले में 1456 महिलाओं को मतदान केंद्रो पर निर्वाचन प्रक्रिया के लिये नियुक्त किया गया है। जबकि 1622 महिलाकर्मी रिजर्व में रखी गई है।
रवाना होने से पहले डॉउनलोड किया मत प्रतिशत एप्प
                                     आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्र में निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल पीठासीन अधिकारी को हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी अपडेट करने के लिये मत प्रतिशत एप्प बनाया गया है। इस एप्पा को हर पीठासीन अधिकारी को डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है। लिहाजा मतदान सामग्री वितरण के दौरान सुविधा केंद्रो पर कई महिला पीठासीन अधिकारियों ने एक दूसरी महिला अधिकारी के सहयोग के माध्यम से मोबाईल पर मत प्रतिशत एप्प  डॉउनलोड किये।
कई महिलाएं निभायेगी दोहरी भूमिका
                                     लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने के लिये कई महिला शासकीय सेवक भी तैयार है। मतदान सामग्री वितरण के दौरान महिलाएं अपने शिशुओ को भी साथ लेकर पहुंची। यहां वे पहले अपने नन्हो को लाड़ दुलार करते हुये ममतामयी रूप में दुध पिलाया और फिर मतदान सामग्री का मिलान भी अपने दल के साथ किया। लांजी विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 258 पर मतदान कराने के लिये मावि शिक्षिका सीमा धारणे को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। उन्होंने इस ड्यूटी को लोकतंत्र महापर्व को अवसर मानते हुये अपने एक साल के नन्हे बालक को गोद में लेकर पहुंची। इसी तरह वारासिवनी के मंगेझरी में मतदान केंद्र क्रमांक 133 पर गायत्री गोस्वामी भी अपने 2 वर्ष के बालक के साथ सामग्री प्राप्ते करने पहुंची थी। उन्होंने भी विधानसभा निर्वाचन में मतदान कराने को लेकर अपना उत्साह दिखाया। इनके अलावा परसवाड़ा विधानसभा के कोहका गांव में मतदान केंद क्रमांक 286 पर सभी महिला कर्मी को नियुक्ता किया गया है। परसवाड़ा विधानसभा के ही मंगोलीकला में मतदान केंद्र क्रमांक 279 पर महिलाओं को नियुक्त  किया गया है। यहां पी-2 की भूमिका निभाने वाली प्रमिला हरिनखेड़े में भी गजब का उत्साह दिखा। वे मतदान सामग्री अपने हाथों से लेकर बस में सवार हुई।
मतदान केंद्र पर पहला दल 10:50 बजे और आखरी दल 4:45 बजे पहुंचा
विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत सामग्री वितरण का कार्य करीब 7:15 बजे प्रारंभ होने के बाद दलों ने सामग्री का मिलान स्थल में करने के पश्चावत पहली बस लांजी विधानसभा के मतदान दलों को लेकर 10:35 पर रवाना हुई। इसके बाद लगातार दलों का रवाना होना प्रारंभ हुआ। कम्यूनिकेशन नोडल अधिकारी वंदना धुमकेतू ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले मतदान केंद्र क्रमांक 191 शा. महाविद्यालय बालाघाट का दल पहुँचा। यह दल सुबह 10:50 बजे और सबसे आखरी में पहुँचने वाला दल बैहर विधानसभा का मतदान केंद्र 308 अकलपुर का रहा था।

Related Articles

Back to top button