प्रदेश

कूनों नेशनल पार्क में जन्मे चार चीते, नामकरण के लिए जनता से लेंगे सुझाव

मयंक शर्मा

खंडवा  30 मार्च अभीतक ।  देश के कूनों नेशनल पार्क में सियाया नाम की चीता से जन्मे चारों चीता शावकों का जल्द ही नामकरण होगा। प्रदेश के वनमंत्री विजयशाह ने यहां कहा कि, इनके नाम जनता की पसंद पर आधारित होंगे। इसके लिए प्रदेश की जनता से ही सुझाव लिए जाएंगे। जो बेस्ट होगा, वो नाम रखा जाएगा। बेहतर नाम सुझाने वाले लोगों को पुरूस्कृत भी किया जाएगा।मजाकिया लहजे में कहा कि, अब हम दादा बन गए है।
मीडिया से रूबरू होते हुये श्री शाह ने कहा कि, केंद्र और प्रदेश सरकार के वन विभाग के अफसरों की मेहनत से चीता प्रोजेक्ट को सफलता मिली है। खास बात यह है कि, 6 महीने बाद ही यह खुशखबरी मिली है। देश में सालों बाद चीतों ने जन्म लिया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान ने भी खुशी व्यक्त की है। यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है।
उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान 4 अप्रैल को खंडवा आएंगे। मंत्री शाह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अफसरों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के दौरे संबंधी तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए है। इस दौरान कलेक्टर अनूपसिंह, एएसपी सीमा अलावा,  आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button