प्रदेश

सेवा निवृत्त उप निरीक्षक रामलखन दुबे का दुःखद निधन

दीपक शर्मा

पन्ना १० अप्रैल ;अभी तक; पुलिस विभाग पन्ना मे पदस्थ रहें सेवा निवृत्त उप निरीक्षक रामलखन दुबे का ईलाज के दौरान जिला चिकित्सालय मे दुःखद निधन हो गया है। श्री दुबे धार्मिक तथा समाजिक कार्यो मे बंड चढकर हिस्सा लेते थें। मृदुभाषी मिलनसार तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थें। जिनका निधन जिला चिकित्सालय मे दिनांक 10 अप्रेल को लगभग तीन बनें ईलाज के दौरान हुआ है। उनका अतिंम संस्कार प्रयागराज इलहाबाद मे किया जायेगा।

श्री दुबे नगर पालिका मे पदस्थ अवध द्विवेदी तथा शिक्षक माखनलाल द्विवेदी के बडे भाई एंव भाजपा नेता रामकरण द्विवेदी के चाचा थें। उनके निधन पर जन प्रतिनिधियों, अधिकारीयो, कर्मचारीयो, पत्रकारो ने गहन शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संत्रिप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button