प्रदेश

भगवान श्री राम मंदिर में हुआ जन्मोत्सव कार्यक्रम, नगर मे निकली भव्य शोभा यात्रा

दीपक शर्मा

पन्ना १८ अप्रैल ;अभी तक; प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूम धाम के साथ स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर मे मनाया गया। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री राम जानकी मंदिर लगभग 300 साल पुराना बताया गया है। जहां भगवान श्री राम की शालिग्राम की प्रतिमा स्थापित है।

भगवान श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा को निभाने के लिए महाराजा छत्रसाल के वंशज महाराजा छत्रसाल द्वितीय के द्वारा पहुंचकर चंवर डुलाई गई। इस दौरान जन्मोत्सव के पश्चात् खुशी मे महिलाओ द्वारा शोहर गीत गाते हुए खुशी पूर्वक नृत्य भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण मे भारी भीड एकत्रित रही। पुजारीयो द्वारा विधि-विधान के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

तत्पश्चात् लोगो को प्रसाद वितरित किया गया। शांयकाल चार बजे से राम नवमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभा यात्रा स्थानीय चितकुआ परिषर से प्रारंभ की गई। जिसमें हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए। डीजे, बैंड, की धुन बजते हुए जय श्रीराम के नारो से नगर गुंज उठा। शोभा यात्रा नगर के अजयगढ चौराहा, बडा बजार, गोविन्द जी चौक, बल्देव चौक, कटरा बजार, कोतवाली चौराहा, बस स्टैन्ड, आगरा मोहल्ला, मेनिका टाकिज गांधी चौक, जुगल किशोर जी तिराहा, महेन्द्र भवन तिराहा से होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर में शोभा यात्रा का समापन किया गया। यात्रा का लोगो द्वारा जगह जगह आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई तथा स्वागत किया गया। यात्रा में हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहें। पुलिस द्वारा सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किये गये थे। सुरक्षा व्यवस्था दुरस्ति करने के लिए पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एसडीओपी एसपी सिंह बघेल, थाना प्रभारी रोहित मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button