प्रदेश

साथी कर्मचारीयो की दुर्घटना मे मृत्यु होने पर शोक सभा की आयोजित

दीपक शर्मा

पन्ना २० दिसंबर ;अभी तक; संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ पन्ना के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शाहनगर में पदस्थ लैब टेक्नीशियन श्रीकांत तिवारी का सड़क दुघर्टना में विगत दिनों आसमयक दुखद निधन एवं अमरकोट सागर में पदस्थ श्रीमती प्रेम परमार ए एन एम का हृदय गति रुक जाने से देवलोक गमन हुआ। जिसमें पूरे स्वास्थ्य कर्मचारीयो में शोक की लहर छा गई दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में डॉ. जेपी आर्य चिकित्सा अधिकारी, नरेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष नियमित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सलीम खान जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सजनीश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मुकेश सिंघ प्रदेश संयोजक सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी संघ दिनेश केवल, केके साहू, सरस्वती सिंगरौली, सौरभ गंगले, आशीष खरे, अखिलेश श्रीवास, मिथुन खटीक महिमा, सौरभ, ऊषा वर्मन रतिराम प्रजापति, श्याम प्रताप, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button