प्रदेश

मानकुंवर नदी पर बना 5 लाख रुपये की लागत से बना पुल बहा

आनंद ताम्रकार

बालाघाट ३ मई ;अभी तक;  प्रदेश में हो रही बेमौसम भारी बरसात के चलते बालाघाट-लामता-नैनपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 543 स्थित मानकुंवर नदी पर बना 5 लाख रुपये की लागत से बना पुल जो की परिवर्तित मार्ग पर बनाया गया था बह गया जिसके कारण बालाघाट से नैनपुर-सिवनी-केवलारी-जबलपुर सहित अन्य मांगों पर कल मंगलवार की सुबह से आवागमन बंद हो गया।

                      यह उल्लेखनीय है कि माह अगस्त 2022 में लगातार वर्षा के कारण मानकुंवर नदी में बाढ़ आ गई थी जिसके कारण 15-16 अगस्त को पुल का एक छोर बह गया था जिसके कारण क्षतिग्रस्त हुए पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था निर्माण कार्य चलने के कारण वाहनों के आने जाने के लिए परिवर्तित मार्ग बना दिया गया था। जिस पर पुलिया बनाई गई जो हाल ही में आई बाढ के कारण बह गई।

                               कलेक्टर श्री गिरीश मिश्रा ने अवगत कराया की वर्षा  के कारण परिवर्तित मार्ग पर बनी पुलिया बह जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। मार्ग निर्माण एजेंसी को परिवर्तित मार्ग पून बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जल स्तर कम होते ही पुलिया की मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जायेगा। जब तक वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button