प्रदेश

51वीं गीता जयंती समारोह का शुभारंभ शाहपुरा पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामदयालजी करेंगे

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २५ दिसंबर ;अभी तक;  धर्मधाम गीता भवन ट्रस्ट द्वारा इस बाद पांच दिवसीय 51वीं गीता जयंती एवं 48वां गीता नेत्र शिविर 7 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2024 तक मनाया जाएगा। इस संदर्भ में गीता भवन में गीता भवन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज की अध्यक्षता में सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया।

                                    इस अवसर पर स्वामी श्री रामनिवासजी ने बताया कि पांच दिवसीय गीता जयंती का शुभारंभ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शाहपुरा पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामदयालजी महाराज करेंगे। जिला चिकित्सालय के माध्यम से 48वां नेत्र शिविर का आयोजन भी इसी दिन होगा। नेत्र रोगियों की जांच के बाद ऑपरेशन होंगे। गीता ज्ञान प्रवचन प्रतिदिन 1 बजे से सायं 5 बजे के बीच होगा।
                                     इस अवसर पर व्यवस्था संबंधी विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संत सेवा व बाहर से पधारने वालों को भोजन व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। यज्ञ व भोजन प्रसादी में सर्वश्री सूरजमल गर्ग, भगवानदास विजयवर्गीय, राजेन्द्र अखावत, युधिष्ठिर अखावत, प्रेम रत्नावत, प्रवीण गुप्ता, पुष्पा पाटीदार एवं सुभाष अग्रवाल ने सहयोग देने की घोषणा की।
                                      इस अवसर पर गीता भवन के उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी, ट्रस्टी बंशीलाल टांक, सूरजमल गर्ग चाचाजी, ज्योतिषज्ञ दीदी लाड़कुंवर ने संबोधित किया।
                                 गीता भवन ट्रस्ट के सचिव पं. अशोक त्रिपाठी ने 51वें गीता जयंती महोत्सव एवं 48वें नेत्र शिविर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गीता भवन ट्रस्ट के ट्रस्टीगण सर्वश्री जगदीश चौधरी, अशोक त्रिपाठी, शेषनारायण माली, बंशीलाल टांक, विनोद चौबे के अलावा गीता भवन परिवार के सर्वश्री सूरजमल गर्ग (चाचाजी), सुभाष अग्रवाल, जगदीश काबरा, दीपक चौधरी, रजनीश पुरोहित, युधिष्ठिरसिंह अखावत, सत्यनारायण सोमानी, प्रेमकुमार पोरवाल (रत्नावत), पं. अभिषेक भट्ट पुजारी केअलावा गीता भवन महिला मण्डल परिवार की पुष्पा पाटीदार, विद्या राजेश उपाध्याय, अंजू तिवारी, पूजा बैरागी, रानू विजयवर्गीय, चन्द्रकांता पुराणिक, अनुपमा बैरागी, पुष्पा माली, अमृतबाला शुक्ला, पुष्पा गौड़, अयोध्या बाई, विजयलक्ष्मी सांखला, नैना हड़पावत, मिथलेशसिंह बापच्या, प्रियंकासिंह, अनामिकासिंह, मंजू राठौर, युधिष्ठिरसिंह, विनिता सिंह, मिथिलेश कंवरप्रियंका सिंह सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे।
इसके पूर्व मोक्षदा एकादशी पर पं. हेमन्त भट्ट द्वारा गीता का मूल पाठ किया तथा महाआरती हुई। संचालन अशोक त्रिपाठी ने किया तथा आभार बंशीलाल टांक ने माना।

Related Articles

Back to top button